केदारनाथ क्षेत्र में भारी बारिश और भूस्खलन के चलते बीच रास्ते में फंसे तीर्थ यात्रियों को काफी तेजी के साथ बाहर निकाला जा रहा है। उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचने के साथ-साथ सभी सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं। गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर अधिकारियों को तेजी से कार्य करने के निर्देश दिए। देहरादून पहुंचने के बाद मीडिया से उन्होंने स्थिति के बारे में जानकारी साझा की। सांसद अनिल बलूनी ने केदारनाथ घाटी में आई आपदा को लेकर कहा कि प्राथमिकता है कि जल्द से जल्द यात्रा खुल जाए। उन्होंने कहा कि प्रशासन इस दिशा में काफी तेजी के साथ काम कर रहा है। सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल कर उनके परिजनों से बातचीत करवाई जा रही है। इसके अलावा उनके खाने-पीने और रहने की भी व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने कहा कि चार धाम यात्रा स्थानीय व्यापारियों की आर्थिकी का प्रमुख जरिया है। उन्होंने कहा कि स्थानीय व्यापारियों और ट्रांसपोर्टरों ने अपनी समस्याएं बताई हैं। इसके लिए केंद्रीय वित्त मंत्री से इस बात का आग्रह करेंगे कि केदारनाथ आपदा में जो तमाम लोगो का रोजगार प्रभावित हुआ है उनके बैंकों की किस्त आदि कुछ महीने के लिए रोक दिया जाय।
आपदा में फंसे लोगों को बाहर निकालने के साथ स्थानीय व्यापारियों को लेकर भी उठाए जाएंगे सकारात्मक कदम
Posted on by AJAY PANDEY

+ There are no comments
Add yours