राजधानी देहरादून में एक 9 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। बच्ची मूक बघिर है और उसके परिजनों ने ही आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंपा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली देहरादून में दुष्कर्म, पोक्सो समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। आपको बता दें कि बच्ची को घर में अकेला पाकर पड़ोसी युवक ने उसके साथ हैवानियत की है। परिजनों और आसपास के अन्य लोगों ने आरोपी युवक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया है। आरोपी ने बताया कि उसने पहले भी उसके साथ दुष्कर्म किया है। इस मामले में एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।
राजधानी देहरादून में 9 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, आरोपी को पुलिस ने पकड़ा
Posted on by AJAY PANDEY

+ There are no comments
Add yours