बीकेटीसी अध्यक्ष की अपील, मौसम देखकर ही यात्रा जारी रखें तीर्थ यात्री

 

 

बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के दौरान आने वाले तीर्थ यात्रियों से संयम बरतने की अपील की है। बीकेटीसी के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने तीर्थयात्री से अपील की है कि इन दिनों मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है और ऐसे में सभी तीर्थयात्री मौसम के बारे में पूरी जानकारी के बाद ही अपनी आगे की यात्रा को जारी रखें। बीकेटीसी के अध्यक्ष ने कहा कि पिछले दिनों केदारनाथ धाम में हुई भारी बारिश के चलते काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। तमाम लोग बीच में फंसे हुए हैं, जिन्हें सुरक्षित स्थानों पर ले जाया जा रहा है। अजेंद्र अजय ने कहा कि इस पूरी घटना पर प्रधानमंत्री कार्यालय और खुद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नजर बनाए हुए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी केदारनाथ पहुंचे और वहां पर उन्होंने स्थितियों का जायजा लेकर अधिकारियों को कई दिशा निर्देश भी दिए हैं।

You May Also Like

More From Author

*टॉप- देहरादून* स्लग- मुख्यमंत्री धामी ने जताई नाराजगी कहा अमर्यादित भाषा देश के हित में नहीं एंकर- बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी के मंच पर पीएम मोदी की स्वर्गीय मां के लिए अभद्र भाषा को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बयान दिया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी बिहार और देश के लिए ठीक नहीं है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी की मां के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग राजनीति की मर्यादा का पतन ही नहीं है, भारतीय संस्कृति व नारी सम्मान पर प्रहार है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में जनता इन्हें करारा जवाब देगी। बाइट- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

+ There are no comments

Add yours