ए कांवड़ यात्रा में जहां लाखों की संख्या में कांवड़िए पहुंच रहे हैं। ऐसे में यात्रा के दौरान पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती यह है कि यात्रा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जा सके। ऐसे में यातायात व्यवस्था के अलावा कांवड़ यात्री किसी तरह का हुडदंग ना करें इसको लेकर पुलिस ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। लेकिन अक्सर देखा गया है कि कांवड़ यात्रा के दौरान कुछ यात्री हरिद्वार के अलावा पर्यटन स्थलों पर घूमने के लिए निकल जाते हैं, जिससे कई बार स्थानीय लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसलिए कांवड़ यात्रियों को ऐसी जगह पर जाने की मनाही है। पुलिस प्रवक्ता आईजी नीलेश आनंद भरणे ने बताया की कांवड़ यात्रा को लेकर हजारों की संख्या में पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। यात्रा में यातायात व्यवस्था के साथ-साथ किसी तरह का हुडदंग करने वाले लोगों पर कार्यवाही भी की जा रही है ताकि यात्रा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जा सके। साथ ही पुलिस कर्मियों को निर्देश दिए गए हैं कि यात्रा के दौरान किसी तरह की लापरवाही ना बरती जाए और सभी कानूनी पहलुओं के मद्देनजर हुडदंग करने वालों के खिलाफ कार्यवाही की जाए।
+ There are no comments
Add yours