देश के सभी राज्यों में बीजेपी लोकसभा चुनाव के बाद अब कार्यसमिति की बैठक कर रही है। कार्यसमिति की इन बैठकों में हार की वजहों की समीक्षा की जा रही है। पार्टी की आने वाले दिनों में क्या रणनीति रहेगी इस पर भी बीजेपी के रणनीतिकार मंथन कर रहे हैं। भाजपा कार्य समिति की बैठकें नेताओं की बयानबाजी को लेकर सुर्खियां भी बटोर रही हैं। पहले उत्तर प्रदेश की कार्य समिति की बैठक के कई वीडियो ने सियासी गलियारों में हड़कंप मचाया। अब उत्तराखंड भाजपा कार्यसमिति की बैठक भी चर्चाओं में हैं। उत्तराखंड भाजपा कार्यसमिति बैठक के दो वीडियो सोशल मीडिया में तैर रहे हैं, जिसके बाद उत्तराखंड का सियासी माहौल गर्म है। पूर्व मुख्यमंत्री तीर्थ सिंह रावत और पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा कि यह वीडियो भारतीय जनता पार्टी के आला कमान के लिए एक बड़ी नसीहत के रूप में दिखाई दे रहे हैं। आपको बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के पूर्व सांसद तीरथ सिंह रावत का इस लोकसभा चुनाव में टिकट काटा गया। कार्यसमिति में उनका दर्द छलकता नजर आया। तीरथ सिंह रावत ने अपने लच्छेदार भाषण में बताया कि कार्यकर्ता ही पार्टी में महत्वपूर्ण हैं। कुर्सी कभी भी किसी की स्थाई नहीं है। यह भाषण हाल ही में हुए उपचुनाव नतीजों के बाद तंज के रूप में देखा जा रहा है।
+ There are no comments
Add yours