उप चुनाव में हार के कारणों का मंथन करेगी बीजेपी

– उत्तराखंड में दो विधानसभा सीटों पर हुए उप चुनाव में बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा है। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट इस हार पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि बदरीनाथ सीट पर कांग्रेस अपनी सीट को बचाने में सफल रही है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पूर्व में वह भी इस सीट पर चुनाव हार चुके हैं। इस सीट पर हुई हार को पार्टी के अध्यक्ष होने के नाते उन्होंने स्वीकार करते हुए कहा कि पार्टी चुनाव में हार के कारणों पर मंथन करेगी। उन्होंने कहा कि जनता हम जनता तक अपनी बात पूरी तरह से पहुंचा नहीं पाए। हमने मंगलौर विधानसभा सीट पर काफी अच्छा किया है और कांग्रेस काफी कम मार्जिन से चुनाव जीत पाई है। आपको बता दें कि बद्रीनाथ विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस में भाजपा प्रत्याशी को 5224 मतों से हराया है तो वहीं मंगलोर विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी ने भाजपा प्रत्याशी को 449 मतों से चुनावी शिकस्त दी है।

You May Also Like

More From Author

*टॉप- देहरादून* स्लग- मुख्यमंत्री धामी ने जताई नाराजगी कहा अमर्यादित भाषा देश के हित में नहीं एंकर- बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी के मंच पर पीएम मोदी की स्वर्गीय मां के लिए अभद्र भाषा को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बयान दिया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी बिहार और देश के लिए ठीक नहीं है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी की मां के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग राजनीति की मर्यादा का पतन ही नहीं है, भारतीय संस्कृति व नारी सम्मान पर प्रहार है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में जनता इन्हें करारा जवाब देगी। बाइट- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

+ There are no comments

Add yours