असिस्टेंट कमिश्नर रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

उत्तराखंड में रिश्वतखोर अफसरों पर विजिलेंस की कार्यवाही जारी है। रिश्वतखोर अफसरों की शिकायत मिलने पर विजिलेंस की टीम त्वरित कार्यवाही कर ऐसे अफसरों को सलाखों के पीछे पहुंचा रही है। राजधानी देहरादून में मंगलवार को विजिलेंस ने असिस्टेंट कमिश्नर GST शशिकांत दुबे को 75 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आपको बता दें कि राजपुर रोड पर खुले एक रेस्टोरेंट के मालिक से ये अधिकारी लगातार रिश्वत की मांग कर रहा था। राजपुर रोड पर छह महीने पहले खुले रेस्टोरेंट के मालिक से डेढ़ लाख रुपए की रिश्वत की मांग करने वाले अधिकारी शशिकांत दुबे

को रेस्टोरेंट मलिक ने 75 हज़ार रुपए दिए तभी विजिलेंस की टीम ने दुबे को रंगेहाथ गिरफ़्तार कर लिया। शशिकांत दुबे 2015 बैच का पीसीएस अधिकारी है। अधिकारी की गिरफ्तारी के बाद अब विजिलेंस की टीम आगे की कार्यवाही में जुटी है।अधिकारी की गिरफ्तारी के बाद सतर्कता अधिष्ठान देहरादून टीम अभियुक्त के देहरादून आवास की तलाशी व अन्य स्थानों पर चल- अचल सम्पत्ति के सम्बन्ध में पूछताछ कर रही है।

You May Also Like

More From Author

*टॉप- देहरादून* स्लग- मुख्यमंत्री धामी ने जताई नाराजगी कहा अमर्यादित भाषा देश के हित में नहीं एंकर- बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी के मंच पर पीएम मोदी की स्वर्गीय मां के लिए अभद्र भाषा को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बयान दिया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी बिहार और देश के लिए ठीक नहीं है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी की मां के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग राजनीति की मर्यादा का पतन ही नहीं है, भारतीय संस्कृति व नारी सम्मान पर प्रहार है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में जनता इन्हें करारा जवाब देगी। बाइट- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

+ There are no comments

Add yours