पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत ने कांग्रेस की जीत पर जनता का जताया आभार

 

उत्तराखंड में विधानसभा की दो सीटों पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस ने दोनों सीटों पर जीत हासिल की है। कांग्रेस की जीत से कार्यकर्ताओं का मनोबल काफी बढ़ा है। पार्टी के वरिष्ठ नेता भी अब इस जीत से उत्साहित नजर आ रहे हैं। उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरक सिंह रावत ने दोनों सीटों पर जीत दिलाने के लिए जनता का आभार जताया है और दोनों नव निर्वाचित विधायकों को शुभकामनाएं दी हैं। आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव के दौरान हरक सिंह रावत अचानक परिदृश्य से गायब हो गए थे और उनको कहीं पर भी कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करते हुए नहीं देखा गया। हरक सिंह रावत के इस प्रकार से चुनावी परिदृश्य से गायब होने को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थी। हालांकि विधानसभा के उप चुनाव के दौरान वह प्रचार के अंतिम दिनों में बदरीनाथ और मंगलौर विधानसभा सीटों पर एक दो जगह जरूर नजर आए थे। अब जीत के बाद हरक सिंह रावत कांग्रेस के दोनों नवनिर्वाचित विधायकों को जीत की शुभकामनाएं देने के साथ जनता का आभार जाता रहे हैं।

You May Also Like

More From Author

*टॉप- देहरादून* स्लग- मुख्यमंत्री धामी ने जताई नाराजगी कहा अमर्यादित भाषा देश के हित में नहीं एंकर- बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी के मंच पर पीएम मोदी की स्वर्गीय मां के लिए अभद्र भाषा को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बयान दिया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी बिहार और देश के लिए ठीक नहीं है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी की मां के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग राजनीति की मर्यादा का पतन ही नहीं है, भारतीय संस्कृति व नारी सम्मान पर प्रहार है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में जनता इन्हें करारा जवाब देगी। बाइट- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

+ There are no comments

Add yours