उत्तराखंड में दो विधानसभा सीटों पर हुए उप चुनाव में कांग्रेस को बड़ी जीत मिली है। कांग्रेस के बदरीनाथ विधानसभा सीट से प्रत्याशी लखपत बुटोला ने भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र भंडारी को चुनावी शिकस्त दी है। वहीं मंगलौर विधानसभा सीट पर कांग्रेस के प्रत्याशी काजी निजामुद्दीन ने भाजपा प्रत्याशी करतार सिंह भड़ाना को चुनाव में हराया है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा से हमारे उत्तराखंड ब्यूरो चीफ अजय पाण्डेय ने खास बातचीत की। कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशियों की जीत से पार्टी में उत्साह है। इस चुनाव में सरकारी मशीनरी का जमकर दुरूपयोग हुआ है।
+ There are no comments
Add yours