उत्तराखंड की महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि नंदा गौरा योजना बालिकाओं का भविष्य संवारने का माध्यम है। राज्य सरकार लगातार बालिकाओं के प्रति संजीदा है। उत्तराखंड सरकार की महत्वाकांक्षी नंदा गौरा योजना के लिए पात्र लाभार्थियों के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या कहा कि इस योजना के तहत कन्या के जन्म पर जहां 11 हजार की धनराशि दी जाती है तो वहीं बिटिया के 12 वीं कक्षा उत्तीर्ण कर स्नातक अथवा डिप्लोमा में प्रवेश लेने पर 51 हजार की धनराशि प्रदान की जाती है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की यह एक महत्वाकांक्षी योजना है।इस योजना से जहां हम कन्या के जन्म पर उन्हें लाभान्वित करते हैं वहीं 12वीं पास करने उपरांत 51 हजार की राशि से आच्छादित करने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नंदा गौरा योजना ने बेटे और बेटी में फैली असमानता को खत्म करने का कार्य किया है।विभागीय मंत्री ने कहा कि योजना का लाभ लेने के लिए वित्तीय वर्ष-2023-24 से पात्र लाभार्थियों के आवेदन की ऑन लाईन व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। कन्या शिशु के जन्म पर आवेदन के लाभ हेतु कन्या के जन्म के 06 माह के अन्दर आवेदन की व्यवस्था है, जिसके तहत पोर्टल पर लगातार आवेदन किये जा रहे हैं। बताया कि शैक्षिक वर्ष 2023-24 में 12वीं उत्तीर्ण पात्र एवं उच्चशिक्षा में दाखिला लेने वाली पात्र बालिकाओं से वर्तमान वित्तीय वर्ष-2024-25 हेतु आवेदन की ऑन लाईन प्रकिया प्रारम्भ की जा रही है।
+ There are no comments
Add yours