केदारनाथ विधायक के निधन पर शोक, भाजपा प्रदेश मुख्यालय में मुख्यमंत्री धामी, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत सहित वरिष्ठ नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत का मंगलवार रात निधन हो गया। उन्होंने देहरादून के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। वह 68 साल की थीं। बीजेपी प्रदेश मुख्यालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, प्रदेश के कैबिनेट मंत्रियों सहित बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं ने श्रद्धांजलि। भाजपा प्रदेश मुख्यालय में श्रद्धांजलि देने के लिए शैला रानी रावत के पार्थिव शरीर को सुबह 10:00 बजे भाजपा प्रदेश मुख्यालय लाया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार से सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, प्रदेश के कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत, सुबोध उनियाल, रेखा आर्या, सौरभ बहुगुणा, बीजेपी के तमाम पदाधिकारी, बीजेपी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल ने दिवंगत विधायक शैला रानी रावत को श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वर्गीय विधायक शैला रानी रावत को श्रद्धांजलि देते हुए अपनी भावनाओं को व्यक्त करते समय काफी भावुक नजर आए।

You May Also Like

More From Author

*टॉप- देहरादून* स्लग- मुख्यमंत्री धामी ने जताई नाराजगी कहा अमर्यादित भाषा देश के हित में नहीं एंकर- बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी के मंच पर पीएम मोदी की स्वर्गीय मां के लिए अभद्र भाषा को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बयान दिया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी बिहार और देश के लिए ठीक नहीं है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी की मां के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग राजनीति की मर्यादा का पतन ही नहीं है, भारतीय संस्कृति व नारी सम्मान पर प्रहार है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में जनता इन्हें करारा जवाब देगी। बाइट- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

+ There are no comments

Add yours