शहरी विकास मंत्री ने भारी बारिश को बताया जल भराव की वजह

 

मानसून सीजन में राजधानी देहरादून सहित पूरे उत्तराखंड में पिछले दिनों कई क्षेत्रों में जल भराव की स्थितियां देखने को मिली। इस पर प्रदेश के शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों में भारी बारिश की वजह से जल भराव हुआ है और लोगों को काफी परेशानियों का सामना भी करना पड़ा। प्रदेश के शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि उन्होंने सभी नगर निगमों, नगर पालिकाओं और नगर पंचायत को मानसून से पहले नालों और नालियों को साफ करने के निर्देश दिए थे। इसके अलावा देहरादून में ड्रेनेज सिस्टम को दुरुस्त करने के लिए सिंचाई विभाग की ओर से 34 करोड़ की लागत से कार्य योजना बनी है और वह प्रक्रिया गतिमान है। उन्होंने बताया कि देहरादून नगर निगम में 100 वार्डों में 536 छोटी बड़ी नालियों की सफाई की गई। इसके लिए नाला गैंग को एक जिम्मेदारी दी गई थी। बड़े नालों की सफाई आउटसोर्स एजेंसी के जरिए करवाई गई। इस बार बरसात की वजह से नालो और नालियों में कैपेसिटी से ज्यादा पानी आने की वजह से सड़कों पर जल भराव की स्थिति देखने को मिली। उन्होंने सभी अधिकारियों को 24 घंटे फोन चालू रखने और किसी भी सूचना के बाद त्वरित कार्यवाही करने की निर्देश दिए हैं।

You May Also Like

More From Author

*टॉप- देहरादून* स्लग- मुख्यमंत्री धामी ने जताई नाराजगी कहा अमर्यादित भाषा देश के हित में नहीं एंकर- बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी के मंच पर पीएम मोदी की स्वर्गीय मां के लिए अभद्र भाषा को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बयान दिया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी बिहार और देश के लिए ठीक नहीं है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी की मां के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग राजनीति की मर्यादा का पतन ही नहीं है, भारतीय संस्कृति व नारी सम्मान पर प्रहार है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में जनता इन्हें करारा जवाब देगी। बाइट- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

+ There are no comments

Add yours