राजधानी देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नमक पोषण योजना का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में खाद्य मंत्री रेखा आर्या के साथ विभागीय अधिकारी भी मौजूद रहे। प्रदेश के 14 लाख अंत्योदय और बीएल परिवारों को इस योजना का लाभ मिलेगा और 8 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से एक किलो की दर से सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान में आयोडीन युक्त नमक हर माह मिलेगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह नमक आवश्यक पोषक तत्व है जो बच्चों और गर्भवती माताओं के लिए विशेष रूप से आवश्यक है। इस योजना के लागू होने से महिलाओं और बच्चों के पोषण में सुधार आएगा। खाद्य मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा गरीबों को मुफ्त राशन मुहैया कराने की योजना के तहत पूरे देश खाद्य विभाग गरीब राशनकार्ड धारकों के लिए संजीवनी का काम करता है। उनकी जो मूलभूत आवश्यकताएं जिनमे गेहूं, चावल, शामिल हैं उन्हें उपलब्ध कराया जा रहा है। इसी क्रम में अब विभाग फोर्टिफाइड चावल की ही तरह आयोडीन युक्त नमक देने जा रहा है। यह नमक अंत्योदय और प्राथमिक परिवारों को बेहद ही रियायती दरों पर प्रतिमाह एक किलो दिया जाएगा। आयोडीन युक्त यह नमक हमारे गरीब परिवारों को कुपोषण से लड़ने में सहायक सिद्ध होगा।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया नमक पोषण योजना का शुभारंभ
Posted on by AJAY PANDEY

+ There are no comments
Add yours