उत्तराखंड में दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने वाले हैं, और जैसे-जैसे चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है। उसको देखते हुए दोनों राष्ट्रीय दल अपनी जीत के लिए दावा कर रहे हैं दोनों दल प्रचार और प्रसार में जुटे हुए हैं। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि जो अभी लोकसभा चुनावों में नतीजे आए हैं उससे परिवर्तन की भावना देश के कुछ हिस्सों में हुई है। इससे सत्ता रूढ़ भाजपा कमजोर, और डरी हुई है। मैं बद्रीनाथ और मंगलौर की जनता के बीच रहा हूं और जनता का मन कुछ अलग है। अब जनता भाजपा और उसकी नीति को समझ चुकी हैं। अब कांग्रेस दोनों विधानसभाओं की सीटों पर भारी मतों से जीत हासिल कर रही है।
+ There are no comments
Add yours