दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एक्शन मोड में काम करने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने आज से अगले 5 दिनों के लिए 50 से अधिक विभागों की प्रतिदिन तीन बैठकें करने का लक्ष्य रखा है, और आज से इन बैठकों की शुरुआत हो गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि देश में तीसरी बार केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनी है। हम सब की जिम्मेदारी है कि जो जनता ने हमें दायित्व दिए हैं, उन दायित्वों का कर्तव्य पालन हम सभी को करना है। लिहाजा मॉनिटरिंग के साथ-साथ केंद्र सरकार भी राज्य की योजनाओं की समीक्षा करेगा। सीएम धामी का कहना है कि प्रधानमंत्री ने कहा था कि तीसरा दशक उत्तराखंड का दशक होगा लिहाजा हम सब की भी ये जिम्मेदारी है की प्रधानमंत्री के वचन को पूर्ण करने मे अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करें।
+ There are no comments
Add yours