उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन के तीसरे दिन तक कुल मिलाकर नौ लोगों ने अपना नामांकन दर्ज कराया है। संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी नमामि बंसल ने प्रेस कांफ्रेंस करके ये जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में कुल 83 लाख से ज्यादा मतदाता हैं। 71 लाख से ज्यादा मतदाताओं को वाट्सअप ग्रुप से जोड़ा गया है। ये सभी ग्रुप बीएलओ की ओर से बनाए गए हैं। इसके अलावा आचार संहिता का उल्लघन करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जा रही है और अब तक 6357 के खिलाफ करवाई हुई है। इस मामले में केरल के बाद उत्तराखंड दूसरे स्थान पर है। उन्होंने बताया कि मतदान कार्मिकों के लिए विशेष वेलफेयर ऑफिसर की नियुक्ति की गई है और हेल्थ प्लान तैयार हो रहा है। प्रदेश में 11 हजार 729 मतदेय स्थल हैं, जिसमे 12 हजार से ज्यादा वाहन की जरूरत पड़ेगी।
+ There are no comments
Add yours