आज से लागू हुए देश में तीन नए कानून, पुलिस मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सीएम पुष्कर सिंह धामी हुए शामिल

 

देश में आज से तीन नए कानून भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम लागू हो गया है। इसको लेकर उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री धामी में शामिल हुए। कार्यक्रम में उत्तराखंड की मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार, सचिव गृह दिलीप जावलकर सहित पुलिस के तमाम वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस मुख्यालय पहुंचकर पुलिस अफसरों के साथ विस्तार से चर्चा करते हुए उत्तराखंड में तैयारी की जानकारी ली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार इन तीन नए कानून को लागू करने की पहले से ही तैयारी कर चुकी थी। इस संबंध में 20 करोड़ रुपए के बजट का पूर्व में ही प्रावधान किया जा चुका है। अब लोगों को सरल और आसान तरीके से न्याय मिल सकेगा। अंग्रेजों के काले कानून से देश को निजात मिल गई है। केंद्र सरकार और गृहमंत्री को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसके लिए बधाई भी दी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि नए कानून से व्यवस्था और दुरुस्त होगी। आम जन को सुलभ तरीके से न्याय मिल सकेगा। पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार ने कहा कि असल में नए कानून लागू होना एक आजादी जैसा है। डीजीपी ने विस्तार से जानकारी देते हुए बताया है कि यह तीन नए कानून लागू होने से आखिर कितना सुधार कानून व्यवस्था से लेकर चार्जशीट और ट्रायल पर आएगा।

You May Also Like

More From Author

*टॉप- देहरादून* स्लग- मुख्यमंत्री धामी ने जताई नाराजगी कहा अमर्यादित भाषा देश के हित में नहीं एंकर- बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी के मंच पर पीएम मोदी की स्वर्गीय मां के लिए अभद्र भाषा को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बयान दिया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी बिहार और देश के लिए ठीक नहीं है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी की मां के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग राजनीति की मर्यादा का पतन ही नहीं है, भारतीय संस्कृति व नारी सम्मान पर प्रहार है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में जनता इन्हें करारा जवाब देगी। बाइट- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

+ There are no comments

Add yours