समाजवादी पार्टी ने देहरादून में अखिलेश यादव का जन्मदिवस मनाया। इस मौके पर पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस गोष्ठी में देहरादून के अलग-अलग क्षेत्र से लोगों ने हिस्सा लिया, और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को जन्म दिवस की शुभकामनाएं दी। सपा राष्ट्रीय सचिव डॉ. सत्यनारायण सचान ने बताया कि समाजवादी पार्टी देश की तीसरी सबसे ज्यादा सांसदों वाली पार्टी हो गई है, और एक बड़ी ताकत बनके उभर कर आई है। डॉ. सचान ने बताया कि सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि हमें सामाजिक न्याय के तहत लोगों को एकजुट करना है। उन्होंने कहा कि जिस तरह उत्तर प्रदेश में पार्टी का ग्राफ बढ़ा है, देश के अन्य प्रदेशों में भी पार्टी को आगे ले जाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि हम अखिलेश यादव की दीर्घायु की कामना करते हैं, और जन्मदिवस हार्दिक बधाई देते हैं।
समाजवादी पार्टी का अखिलेश यादव के जन्मदिवस पर गोष्ठी का आयोजन
Posted on by AJAY PANDEY

+ There are no comments
Add yours