मानसून सीजन को लेकर SDRF ने कसी कमर

मानसून सीजन के दौरान अतिवृष्टि, भूस्खलन, बादल फटने की घटना में अलर्ट रहने और प्रभावी कदम उठाने के लिए एसडीआरएफ के सेनानायक मणिकांत मिश्रा ने कार्मिकों को दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने SDRF वाहिनी जॉलीग्रांट में मानसून सीजन की तैयारियों को लेकर वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की। मॉनसून सीजन को देखते हुए राज्य भर में SDRF की 15 रेस्क्यू टीमों और 60 सब-टीमों को तैनात किया गया है।

मैदानी क्षेत्रों में संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों को चिन्हित करने के निर्देश दिए

गढ़वाल में हरिद्वार और ऋषिकेश और कुमाऊं के उधमसिंहनगर, नैनीताल और टनकपुर में रेस्क्यू टीमों को फ्लड उपकरणों के साथ अलर्ट मोड पर रखने के निर्देश दिए गए

SDRF वाहिनी जौलीग्रांट बटालियन हेडक्वार्टर में 02 टीमों को बैकअप के लिए आवश्यक उपकरणों के साथ अलर्ट मोड पर रहने को कहा गया

लैंडस्लाइड और बादल फटने की घटनाओं के मद्देनजर 09 रेस्क्यू टीमों और 26 सब-टीमों को पहाड़ी क्षेत्रों में तैनात किया गया है

संचार विहीन क्षेत्र में सेटेलाइट फोन का उपयोग करने के निर्देश दिए गए

SDRF की सभी टीमें सतर्क और तैयार हैं

सभी आवश्यक उपकरणों और संसाधनों से सुसज्जित हैं

जीरो कैजुल्टी अप्रोच के साथ राहत और बचाव कार्य प्रभावी ढंग से किया जा सके इसके लिए सभी तैयारियां पूरी है

You May Also Like

More From Author

*टॉप- देहरादून* स्लग- मुख्यमंत्री धामी ने जताई नाराजगी कहा अमर्यादित भाषा देश के हित में नहीं एंकर- बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी के मंच पर पीएम मोदी की स्वर्गीय मां के लिए अभद्र भाषा को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बयान दिया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी बिहार और देश के लिए ठीक नहीं है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी की मां के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग राजनीति की मर्यादा का पतन ही नहीं है, भारतीय संस्कृति व नारी सम्मान पर प्रहार है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में जनता इन्हें करारा जवाब देगी। बाइट- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

+ There are no comments

Add yours