वाहनों की फिटनेस जांच को लेकर उत्तराखंड परिवहन विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं

 

एक अक्तूबर से प्रदेश के सभी वाहनों की फिटनेस जांच ऑटोमैटिक कराए जाने के केंद्र सरकार के आदेश के बाद उत्तराखंड परिवहन विभाग ने इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। संयुक्त परिवहन आयुक्त सनत कुमार सिंह ने बताया कि प्रदेश में वाहनों की जांच के लिए 12 ऑटोमेटेड फिटनेस टेस्ट सेंटर बनाए जा रहे है। इनमें से चार सेंटर देहरादून, रुद्रपुर, हरिद्वार और हल्द्वानी में ऑटोमेटेड फिटनेस टेस्ट सेंटर शुरू हो चुके हैं, जबकि सेलाकुई और रुड़की में यह निर्माणाधीन है। उन्होंने बताया कि भारत सरकार के सहयोग से ऋषिकेश और कोटद्वार में कार्य चल रहा है। पर्वतीय क्षेत्रों के लिए राज्य सरकार की ओर से चार फिटनेस सेंटर तैयार किए जा रहे हैं। जिसमें उत्तरकाशी, पौड़ी, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ में ऑटोमेटेड फिटनेस टेस्ट सेंटर निर्माण का कार्य चल रहा है। उन्होंने बताया कि एक अक्तूबर से सभी भारी मालवाहनों, सवारी वाहनों से लेकर निजी वाहनों की फिटनेस जांच भी इसी ऑटोमेटेड सेंटर से कराई जाएगी।

You May Also Like

More From Author

*टॉप- देहरादून* स्लग- मुख्यमंत्री धामी ने जताई नाराजगी कहा अमर्यादित भाषा देश के हित में नहीं एंकर- बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी के मंच पर पीएम मोदी की स्वर्गीय मां के लिए अभद्र भाषा को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बयान दिया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी बिहार और देश के लिए ठीक नहीं है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी की मां के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग राजनीति की मर्यादा का पतन ही नहीं है, भारतीय संस्कृति व नारी सम्मान पर प्रहार है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में जनता इन्हें करारा जवाब देगी। बाइट- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

+ There are no comments

Add yours