दो चैन स्नेचर गिरफ्तार, दोनों में एक निकला सरकारी कर्मचारी 

 

नेहरू कालोनी क्षेत्र में बुजुर्ग महिला से हुई चैन लूट की घटना का दून पुलिस ने खुलासा किया है। इस घटना को अंजाम देने वाला एक चोर जल संस्थान का लैब असिस्टेंट है उसे सह अभियुक्त के साथ पुलिस ने सहारनपुर गिरफ्तार किया है। आपको बता दें कि 23 जून को नेहरू कालोनी निवासी एक बुजुर्ग महिला सुबह दूध लेने जा रही थीं। वापस आते समय घर से 50 मीटर पहले मोटर सवार दो युवा के झपट्टा मारकर चैन लुटकर भाग गए। दून पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि अभियुक्त शुभम मिश्रा जल संस्थान सहारनपुर में लैब असिस्टेंट के पद पर कार्य करता है और गौतम कुमार गुप्ता दोस्त है जो ड्राइवरी का कार्य करता है।

You May Also Like

More From Author

*टॉप- देहरादून* स्लग- मुख्यमंत्री धामी ने जताई नाराजगी कहा अमर्यादित भाषा देश के हित में नहीं एंकर- बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी के मंच पर पीएम मोदी की स्वर्गीय मां के लिए अभद्र भाषा को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बयान दिया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी बिहार और देश के लिए ठीक नहीं है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी की मां के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग राजनीति की मर्यादा का पतन ही नहीं है, भारतीय संस्कृति व नारी सम्मान पर प्रहार है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में जनता इन्हें करारा जवाब देगी। बाइट- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

+ There are no comments

Add yours