मलिन बस्तियों में बुलडोजर की कार्यवाही पर मंत्री की सफाई

 

राजधानी देहरादून में इन दिनों मार्च 2016 के बाद मलिन बस्तियों में किए गए अतिक्रमण को ध्वस्त करने की करवाई लगातार जारी है। एनजीटी के आदेश के बाद प्रशासन इस समय एक्टिव मोड में है और लोगों को नोटिस देकर पहले से ही अतिक्रमण को खुद ही हटाने के लिए कहा गया है। अतिक्रमण और उसके बाद कार्यवाही को लेकर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सफाई दी है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने मलिन बस्तियों में अतिक्रमण कर उनको बसाने का काम किया है उन पर भी कार्रवाई होनी चाहिए। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि पहले से मलिन बस्तियों में बसे लोगों को सरकार की ओर से सभी सुविधाएं मुहैया कराने का उन्होंने काम किया है, लेकिन किसी को भी अतिक्रमण कर बस्तियों में बसाने का काम नहीं किया। मंत्री जोशी ने कहा कि प्रदेश सरकार मार्च 2016 से पहले की मलिन बस्तियों को रेगुलराइज करने का काम कर रही है।

You May Also Like

More From Author

*टॉप- देहरादून* स्लग- मुख्यमंत्री धामी ने जताई नाराजगी कहा अमर्यादित भाषा देश के हित में नहीं एंकर- बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी के मंच पर पीएम मोदी की स्वर्गीय मां के लिए अभद्र भाषा को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बयान दिया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी बिहार और देश के लिए ठीक नहीं है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी की मां के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग राजनीति की मर्यादा का पतन ही नहीं है, भारतीय संस्कृति व नारी सम्मान पर प्रहार है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में जनता इन्हें करारा जवाब देगी। बाइट- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

+ There are no comments

Add yours