आकाशीय बिजली गिरने से खेत में काम कर रहे भाई बहन की हुई मौत 

 

सीमांत खटीमा विकासखंड क्षेत्र के सैजना गांव में खेत में धान की रोपाई लगा रहे भाई बहन की आकाशी बिजली गिरने के कारण हुई मौत से क्षेत्र में दहशत फैल गई है। बताया जा रहा है कि सोमवार की सुबह अचानक दोनो भाई बहन के ऊपर आकाशीय बिजली गिर गई जिससे वह दोनो खेत में ही मूर्छित हो गए पास में काम कर रहे परिजनों के द्वारा उन्हें आनन फानन में खटीमा के उपजिला चिकित्सालय ले जाया गया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉ निशिकांत ने जांच उपरांत दोनो भाई बहनों को मृत घोषित कर दिया। इस दुखद घटना में 19 वर्षीय सुमित सिंह व 22 वर्षीय सुहावनी राणा दोनो सगे भाई बहनों ने आकाशीय बिजली की वजह से अपनी जान गंवा दी।घटना के उपरांत मृतक भाई बहनों के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। वही सैजना गांव शोक की लहर छा गई है। उक्त घटना उपरांत अस्पताल प्रबंधन द्वारा स्थानीय पुलिस को घटना की सूचना दी गई है। दोनो भाई बहन के शवों के पोस्टमार्टम की कार्यवाही गतिमान है। वही इस बारे में जानकारी देते हुए खटीमा के तहसीलदार हिमांशु जोशी ने बताया कि आकाशी बिजली गिरने के कारण आज दो सगे भाई बहनों की मृत्यु हो गई है। जिनके परिवार को नियमानुसार मुआवजा देने की कार्यवाही गतिमान कर दी गई है।

You May Also Like

More From Author

*टॉप- देहरादून* स्लग- मुख्यमंत्री धामी ने जताई नाराजगी कहा अमर्यादित भाषा देश के हित में नहीं एंकर- बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी के मंच पर पीएम मोदी की स्वर्गीय मां के लिए अभद्र भाषा को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बयान दिया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी बिहार और देश के लिए ठीक नहीं है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी की मां के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग राजनीति की मर्यादा का पतन ही नहीं है, भारतीय संस्कृति व नारी सम्मान पर प्रहार है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में जनता इन्हें करारा जवाब देगी। बाइट- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

+ There are no comments

Add yours