बदरीनाथ विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए कांग्रेस दमदार प्रत्याशी की तलाश में जुटी है। प्रत्याशी के चयन में जातीय और स्थानीय समीकरण को कांग्रेस प्राथमिकता देगी। कांग्रेस में प्रत्याशियों के लिए नेताओं की सेकंड लाइनअप तैयार है और जल्द ही तीन नामों के पैनल को अंतिम मुहर के लिए केंद्रीय नेतृत्व को भेजा जाएगा। हालांकि इस बीच उप चुनाव में उम्मीदवार को लेकर गढ़वाल लोकसभा से कांग्रेस के प्रत्याशी रहे गणेश गोदियाल के नाम को लेकर भी अटकने लगाई जा रही थी। हालांकि गणेश गोदियाल ने कहा कि बदरीनाथ विधानसभा के उपचुनाव में लोकल कार्यकर्ता को ही उम्मीदवार बनाया जाएगा और उस उम्मीदवार को जीताने के लिए अपनी पूरी हैसियत और ताकत के साथ काम करेंगे।
+ There are no comments
Add yours