15 जून को कैंची धाम का स्थापना दिवस, सभी तैयारियां पूरी

 

उत्तराखंड के प्रसिद्ध कैंचीधाम का 15 जून को स्थापना दिवस मनाया जाता है। बाबा नीम करोरी के अनन्य भक्त इस अवसर पर बड़ी संख्या में देश विदेश से कैंचीधाम आते हैं। जिसको लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बाबा के सभी भक्तों को शुभकामनाएं और बधाई देते हुए कहा इस बार सभी धार्मिक स्थलों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए आ रहे हैं। इसलिए हमारे लिए चुनौतियां भी हैं। वहीं बाबा नीम करोरी के लाखों भक्त 15 जून को वहां पर आते हैं। उनको किसी प्रकार की दिक्कत न हो इसके लिए सरकार की ओर से हर सम्भव मदद की जाएगी। नैनीताल जिला प्रशासन को पहले ही सभी व्यवस्थाएं व्यवस्थित करने के निर्देश दिए गए हैं।

You May Also Like

More From Author

*टॉप- देहरादून* स्लग- मुख्यमंत्री धामी ने जताई नाराजगी कहा अमर्यादित भाषा देश के हित में नहीं एंकर- बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी के मंच पर पीएम मोदी की स्वर्गीय मां के लिए अभद्र भाषा को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बयान दिया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी बिहार और देश के लिए ठीक नहीं है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी की मां के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग राजनीति की मर्यादा का पतन ही नहीं है, भारतीय संस्कृति व नारी सम्मान पर प्रहार है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में जनता इन्हें करारा जवाब देगी। बाइट- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

+ There are no comments

Add yours