मलिन बस्तियों को लेकर भाजपा की सफाई

उत्तराखंड में 583 मलिन बस्तियों में करीब 10 लाख से अधिक लोग निवास करते हैं। ऐसे में मलिन बस्तियों के निवासियों को सभी राजनीतिक दल अपने पाले में करने की जुगत में जुटे रहते हैं। पिछले कुछ दिनों से राजधानी देहरादून में मलिन बस्तियों में 2016 के बाद किए गए निर्माण कार्यों को ध्वस्त किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि मलिन बस्तियों के यह निर्माण अवैध हैं। हालांकि इसको लेकर राजनीति भी जारी है। एनजीटी के आदेश के बाद इन अतिक्रमण को हटाया जा रहा है। सत्ताधारी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष खजानदास ने मलिन बस्तियों में की जा रही तोड़फोड़ पर सफाई दी है और कहा कि मलिन बस्तियों में 10 लाख से अधिक लोग निवास करते हैं। ऐसे में इनको नदियों के किनारे से अन्य जगहों पर बसाने की कार्यवाही की जानी चाहिए।

You May Also Like

More From Author

*टॉप- देहरादून* स्लग- मुख्यमंत्री धामी ने जताई नाराजगी कहा अमर्यादित भाषा देश के हित में नहीं एंकर- बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी के मंच पर पीएम मोदी की स्वर्गीय मां के लिए अभद्र भाषा को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बयान दिया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी बिहार और देश के लिए ठीक नहीं है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी की मां के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग राजनीति की मर्यादा का पतन ही नहीं है, भारतीय संस्कृति व नारी सम्मान पर प्रहार है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में जनता इन्हें करारा जवाब देगी। बाइट- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

+ There are no comments

Add yours