लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने भी भारी बहुमत के साथ जीत का दावा किया है। उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी का कहना है कि 4 जून को आने वाले नतीजे इंडिया गठबंधन के पक्ष में आएंगे। उनका कहना है कि केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा है कि जिस तरह से एग्जिट पोल के नतीजे दिखाई दिए हैं यह पक्षपतपूर्ण है। ऐसे में देश की जनता ने इंडिया गठबंधन का समर्थन किया है। उन्हें विश्वास है कि 4 जून के नतीजे इंडिया गठबंधन के पक्ष में आएंगे।
+ There are no comments
Add yours