शहरी विकास विभाग की समीक्षा बैठक में मंत्री ने लगाई अधिकारियों को फटकार

उत्तराखंड में शहरी विकास विभाग के कामकाज को लेकर शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस बैठक में सरकार की आमदनी बढ़ाने और लोगों को ज्यादा सुविधा मुहैया करने संबंधी विषयों पर चर्चा की गई। इस दौरान शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल अधिकारियों पर नाराज भी दिखाई दिए और इस नाराजगी के चलते ही उन्होंने बैठक में मौजूद अधिकारियों को जमकर फटकार भी लगाई। शहरी विकास मंत्री ने कहा कि प्राधिकरण अच्छा काम जरुर कर रहे हैं, लेकिन प्राधिकरण की पहली प्राथमिकता है कि जनता को कमाए गए रिवेन्यू से लाभ कैसे दिया जाए। उन्होंने कहा कि इस बार नक्शा पास करने के लिए नई व्यवस्था बनाई गई है, जिसके तहत शहरी क्षेत्र में 30 दिन और ग्रामीण क्षेत्रों में 15 दिनों के भीतर नक्शे पास करने होंगे, जबकि किसी भी तरह की आपत्ति भी केवल एक ही बार लगाई जा सकेगी।

You May Also Like

More From Author

*टॉप- देहरादून* स्लग- मुख्यमंत्री धामी ने जताई नाराजगी कहा अमर्यादित भाषा देश के हित में नहीं एंकर- बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी के मंच पर पीएम मोदी की स्वर्गीय मां के लिए अभद्र भाषा को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बयान दिया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी बिहार और देश के लिए ठीक नहीं है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी की मां के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग राजनीति की मर्यादा का पतन ही नहीं है, भारतीय संस्कृति व नारी सम्मान पर प्रहार है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में जनता इन्हें करारा जवाब देगी। बाइट- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

+ There are no comments

Add yours