पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में पिछले कुछ सालों से ऑर्गेनिक खेती पर काफी फोकस किया जा रहा है। प्रदेश में ऑर्गेनिक फसलों की मांग भी बढ़ने लगी है। कृषि सचिव विनोद कुमार सुमन में बताया कि सरकार ऑर्गेनिक खेती की दिशा में किसानों को हर संभव बेहतर सुविधाएं मुहैया करा रही है। यही वजह है कि बीते सालों में उत्तराखंड में जैविक खेती का दायरा भी बढ़ा है। आपको बता दें कि उत्तराखंड के कृषि क्षेत्र के 38 प्रतिशत भाग में जैविक खेती की जा रही है। साल 2025 तक इस 38 प्रतिशत को 50 प्रतिशत तक ले जाने का प्रयास किया जा रहा है। कृषि सचिव ने कहा कि जैविक खेती वक्त की जरूरत है। किसानों की आमदनी को बढ़ाने में जैविक खेती अहम भूमिका अदा कर सकती है।
उत्तराखंड में ऑर्गेनिक खेती को बढ़ावा देने पर जोर, ऑर्गेनिक फसलों की बढ़ी मांग
Posted on by AJAY PANDEY

+ There are no comments
Add yours