उत्तराखंड में चारधाम यात्रा इस समय अपने चरम पर चल रही है। भारी संख्या में चार धाम यात्रा मार्गों पर वाहनों की आवाजाही हो रही है। इसको लेकर परिवहन विभाग जाम की समस्या को लेकर मुस्तैद है। आरटीओ शैलेश तिवारी ने बताया कि हमने चारधाम यात्रा मार्ग में जाम को लेकर तैयारी तेज की है। चारधाम यात्रा के साथ-साथ ऋषिकेश में राफ्टिंग भी जोरों पर चल रही है, जिससे चारधाम यात्रा मार्ग पर जाम की स्थिति बनी रहती है। इसको लेकर आरटीओ शैलेश तिवारी ने बताया कि राफ्टिंग वाले वाहन जो मार्ग पर कहीं भी रुक जाते हैं जिससे जाम की स्थिति बन जाती है। हमने खास तौर पर राफ्टिंग वाले वाहनों को हिदायत दी कि वह अपनी तय जगह पर ही जाकर रुके। यदि कोई नियमों का उल्लंघन करता है तो हम उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रहे हैं।
चारधाम यात्रा में जाम को लेकर परिवहन विभाग मुस्तैद
Posted on by AJAY PANDEY

+ There are no comments
Add yours