उत्तराखंड में चारधाम यात्रा इन दिनों अपने चरम पर है। सरकार दावा कर रही है कि सभी व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद किया गया है। तीर्थ यात्रियों को कहीं से भी किसी तरह की कोई समस्या नहीं हो रही है। वहीं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने सरकार पर अव्यवस्था आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि चार धाम में व्यवस्था बनाने में सरकार पूरी तरह से विफल साबित हुई है। चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले सरकार चार धाम यात्रा में आ रहे श्रद्धालुओं को दर्शन में किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो इसके लिए व्यवस्थाओं को चाक चौबंद करने का दावा कर रही थी। वहीं श्रद्धालुओं की भारी संख्या में बढ़ती भीड़ के कारण समय-समय पर सरकार को पंजीकरण को रोकना पड़ रहा है। चारधाम यात्रा की शुरुआत होते ही कांग्रेस, भाजपा सरकार पर चारधाम में अव्यवस्था को लेकर प्रश्न खड़े कर रही है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा का कहना है कि चारधाम यात्रा में राज्य सरकार विफल हो गई है इसीलिए केंद्र सरकार की निगरानी में यह यात्रा चल रहा है। सरकार को पंजीकरण व्यवस्था को भी सही करने की जरूरत है। चारधाम यात्रा में आए श्रद्धालु अलग-अलग प्रदेशों से आते हैं लेकिन यहां से कई श्रद्धालु बिना दर्शन किए लोट जा रहे हैं। यह उत्तराखंड के लिए सही बात नहीं है सरकार सिर्फ बातें बना रही है धरातल पर काम नहीं दिख रहा है।
+ There are no comments
Add yours