चारधाम यात्रा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए संबंधित विभागों के अधिकारी लगातार मॉनिटरिंग के साथ स्थलीय निरीक्षण भी कर रहे हैं। शहरी विकास विभाग भी सफाई व्यवस्था को लेकर लगातार मुस्तैद नजर आ रहा है।शहरी विकास विभाग के संयुक्त निदेशक विनोद कुमार ने उत्तरकाशी जिले में निकायों का स्थलीय निरीक्षण किया जिसमें उन्होंने कूड़ा निस्तारण के बेहतर प्रबंधन की सराहना की। वहीं उन्होंने गंगोत्री में जाकर नगर पंचायत का स्थलीय निरीक्षण किया। इसके साथ ही उन्होंने स्थानीय लोगों के साथ बैठक कर सफाई व्यवस्था की जानकारी ली। संयुक्त निदेशक ने निकायों द्वारा बेहतर प्रबंधन पर संतोष जताया। वहीं उन्होंने कहा कि प्रदेश में पहली बार नगर पंचायत गंगोत्री में ऑर्गेनिक कंपोस्टर लगाया गया है, जिसकी क्षमता 2 मेट्रिक टन है। उन्होंने कहा कि यह इसलिए लगाया गया है क्योंकि यहां पर तापमान बहुत कम रहता है जिसके चलते ऑर्गेनिक वेस्ट डीकंपोज नहीं हो पाता है।
चार धाम यात्रा व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की ठोस पहल, स्थलीय निरीक्षण कर रहे अधिकारी
Posted on by AJAY PANDEY

+ There are no comments
Add yours