फर्जी प्रमाण पत्रों के आधार पर शिक्षा विभाग में ट्रांसफर रुकवाने की होगी जांच

 

उत्तराखंड शिक्षा विभाग में फर्जी प्रमाण पत्रों के आधार पर ट्रांसफर रुकवाने को लेकर राजकीय शिक्षक संघ ने एसआईटी जांच की मांग की है। ऐसे शिक्षकों के खिलाफ कारवाई होगी, जो फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर ट्रांसफर रुकवाने का काम कर रहे हैं। शिक्षकों के बीच से उठी इस मांग पर शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी का कहना है कि अभी तक कोई ऐसा मामला संज्ञान में उनके आया नहीं है, लेकिन मेडिकल चिकित्सा बोर्ड के आधार पर ही सर्टिफिकेट दिए जाते हैं। यदि कोई ऐसा मामला संज्ञान में आया तो उसके खिलाफ जांच की जाएगी। राजकीय शिक्षक संगठन के अध्यक्ष राम सिंह चौहान का कहना है कि अभी तक उन्हें किसी भी शिक्षक के द्वारा कोई ऐसा प्रमाण नहीं दिया गया है, जो फर्जी सर्टिफिकेट की आधार पर ट्रांसफर रुकवाने का काम कर रहा हो। यदि फर्जी प्रमाण के साथ कोई शिक्षक इस तरीके का कोई सबूत देता है, तो संगठन सरकार के साथ शिक्षा विभाग बड़ी कार्यवाही करेगा। उन्होंने कहा कि जल्दी ऐसे मामलों को सामने लाकर एसआईटी जांच कराई जाएगी।

You May Also Like

More From Author

*टॉप- देहरादून* स्लग- मुख्यमंत्री धामी ने जताई नाराजगी कहा अमर्यादित भाषा देश के हित में नहीं एंकर- बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी के मंच पर पीएम मोदी की स्वर्गीय मां के लिए अभद्र भाषा को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बयान दिया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी बिहार और देश के लिए ठीक नहीं है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी की मां के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग राजनीति की मर्यादा का पतन ही नहीं है, भारतीय संस्कृति व नारी सम्मान पर प्रहार है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में जनता इन्हें करारा जवाब देगी। बाइट- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

+ There are no comments

Add yours