स्कूल बस और वैन का होगा फायर सेफ्टी ऑडिट

बीते दिनों उत्तरकाशी जिले के मोरी नैटवाड़ में निजी स्कूल की वैन में लगी आग के बाद दून परिवहन विभाग अलर्ट हो गया है। परिवहन विभाग स्कूल बस और वैन का फायर सुरक्षा ऑडिट करने की तैयारी में जुट गया है। ऐसे में अब परिवहन विभाग द्वारा स्कूली वाहनों के ड्राइवर को फायर उपकरणों के उपयोग की ट्रेनिंग दी जाएगी। यह ट्रेनिंग 100–100 के बैच में दी जाएगी। आरटीओ प्रवर्तन शैलेश तिवारी ने बताया कि स्कूल बस और वैन में सुरक्षा के सभी उपकरण होने चाहिए। हालांकि परिवहन विभाग द्वारा उपकरणों की जांच के लिए समय-समय पर चेकिंग अभियान भी चलाया जाता है। शैलेश तिवारी ने बताया कि इस बार जून महीने में स्कूल बस और वैन का फायर सुरक्षा ऑडिट किया जाएगा। यह ऑडिट अग्निशमन विभाग के सहयोग से होगा। यदि किसी वाहन में किसी तरह की कमी मिलती है तो उन कमियों को पूरा करवाया जाएगा। साथ ही शैलेश तिवारी ने बताया कि यात्रा वाहनों में फायर उपकरण तो लगे रहते हैं लेकिन ड्राइवरों को उनके उपयोगी की जानकारी नहीं होती। ऐसे में ड्राइवर को इस बार ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके लिए अग्निशमन विभाग की ओर से वाकायदा डेमो भी दिया जाएगा। आग से बचाव के लिए क्या-क्या करें इसकी भी विस्तार से जानकारी दी जाए।

You May Also Like

More From Author

*टॉप- देहरादून* स्लग- मुख्यमंत्री धामी ने जताई नाराजगी कहा अमर्यादित भाषा देश के हित में नहीं एंकर- बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी के मंच पर पीएम मोदी की स्वर्गीय मां के लिए अभद्र भाषा को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बयान दिया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी बिहार और देश के लिए ठीक नहीं है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी की मां के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग राजनीति की मर्यादा का पतन ही नहीं है, भारतीय संस्कृति व नारी सम्मान पर प्रहार है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में जनता इन्हें करारा जवाब देगी। बाइट- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

+ There are no comments

Add yours