चारधाम यात्रा शुरू हुए अभी कुछ ही दिन ही हुए हैं, लेकिन गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के यात्रा मार्गों में यातायात व्यवस्था पुलिस के लिए एक चुनौती बनी हुई है। कई मील लंबा जाम इस दौरान देखने को मिल रहा है। गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में आस्था का सैलाब लगातार उमड़ रहा है। ऐसे में पुलिस के लिए भी एक चुनौती खड़ी होने लगी है आईजी गढ़वाल के एस नगन्याल ने इस संबंध में कहा कि चारधाम यात्रा को सुरक्षित और सकुशल संपन्न करने के लिए पुलिस लगातार काम कर रही है और श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए जगह-जगह भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया है। इसके साथ ही यातायात व्यवस्था में कोई व्यवधान न हो इसको लेकर भी लगातार नजर रखी जा रही है। कोशिश यही है कि किसी भी श्रद्धालुओं को चारधाम यात्रा मार्ग में किसी भी प्रकार की समस्या ना हो। इसके साथ ही के.एस नगन्याल ने कहा कि सभी श्रद्धालुओं से अपील है कि कृपया संयम बरतें साथ ही पुलिस का सहयोग करें। पुलिस भी श्रद्धालुओं को सही जानकारी देकर गाइड करने की कोशिश करें।
+ There are no comments
Add yours