देवभूमि उत्तराखंड में 10 मई से शुरू हुई चारधाम यात्रा के साथ ही पुलिस ने ऑपरेशन मर्यादा भी शुरू कर दिया है। जानकारी देते हुए आईजी गढ़वाल के.एस नगन्याल ने कहा कि चारधाम यात्रा की मर्यादा को बनाए रखने के लिए ऑपरेशन मर्यादा शुरू किया गया है। क्योंकि चारधाम यात्रा हमारी आस्था का प्रतीक है। ऐसे में पुलिस की यही कोशिश है कि चारधाम यात्रा सुरक्षित और सुगम संपन्न हो सके। अगर ऐसे शरारती तत्व जो चारधाम यात्रा में फर्जी वीडियो बनाने के साथ ही चारधाम यात्रा की मर्यादा को भंग करने की कोशिश करेगा उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आईजी गढ़वाल के. एस नगन्याल ने कहा कि इस संबंध में तमाम पुलिस अधिकारियों को अलर्ट किया गया है और बारीकी से नजर रखने के दिशा निर्देश दिए गए।
+ There are no comments
Add yours