देहरादून और हरिद्वार के आबकारी अधिकारियों पर हुई कार्रवाई

0 min read

लापरवाह अधिकारियों पर हुई कार्यवाही

आबकारी विभाग में लापरवाही पर देहरादून और हरिद्वार के अधिकारियों पर हुई कार्रवाई

देहरादून में छापेमारी के दौरान मिली नकली शराब

पिछले दिनों हरिद्वार में भी छापेमारी में नकली होलोग्राम लगाकर शराब बेचने का आया था मामला

आबकारी आयुक्त उत्तराखण्ड एच० सी० सेमवाल के निर्देश पर की गयी बड़ी कार्यवाही

19 नवंबर 2023 को विदेशी मदिरा दुकानों में किए गए निरीक्षण एवं जाँच में अनियमितता पायी गयी

निरीक्षण के दौरान दुकान में 52 पेटी बगैर होलोग्राम लगी हुई थी बरामद

उक्त प्रकरण में शिथिलता पाए जाने पर निम्न विभागीय अधिकारियों पर की गई कार्यवाही

जिला आबकारी अधिकारी हरिद्वार को 72 घण्टे के अंदर जवाब देने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी

आबकारी निरीक्षक हरिद्वार संजय सिंह रावत को उक्त प्रकरण में लापरवाही बरतने के लिए तत्काल उनके पद से हटाया गया

देहरादून के रायपुर खलंगा में 20 नवंबर को देर रात में छापेमारी में चंडीगढ़ की 110 पेटी इम्पोर्टेड अवैध शराब बरामदगी के साथ किए गए थे 4 लोग अरेस्ट

उक्त प्रकरण में शिथिलता पाए जाने पर इन विभागीय अधिकारियों पर गिरी गाज

देवेंद्र गिरी गोस्वामी सहायक आबकारी आयुक्त मण्डलीय प्रवर्तन गढ़वाल मण्डल के निलंबन की संस्तुति शासन को प्रेषित की जा रही है

राजीव सिंह चौहान जिला आबकारी अधिकारी देहरादून सहायक आबकारी आयुक्त जनपदीय प्रवर्तन देहरादून को पद से हटाते हुये कार्यालय आबकारी आयुक्त उत्तराखंड किया सम्बद्ध

सरोज पाल आबकारी निरीक्षक जनपदीय प्रवर्तन देहरादून को किया निलंबित

प्रेरणा बिष्ट आबकारी निरीक्षक ऋषिकेश को सहायक आबकारी आयुक्त जनपदीय प्रवर्तन देहरादून का अतिरिक्त प्रभार

You May Also Like

More From Author

*टॉप- देहरादून* स्लग- मुख्यमंत्री धामी ने जताई नाराजगी कहा अमर्यादित भाषा देश के हित में नहीं एंकर- बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी के मंच पर पीएम मोदी की स्वर्गीय मां के लिए अभद्र भाषा को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बयान दिया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी बिहार और देश के लिए ठीक नहीं है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी की मां के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग राजनीति की मर्यादा का पतन ही नहीं है, भारतीय संस्कृति व नारी सम्मान पर प्रहार है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में जनता इन्हें करारा जवाब देगी। बाइट- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

+ There are no comments

Add yours