देहरादून में चलती सड़क पर आग का गोला बनी कार

देहरादून में रविवार को बीच सड़क पर गाड़ी में आग लगने से हड़कंप मच गया। घटना दिन के वक्त हुई, जहां कार में आग लग गई और गाड़ी में आग लगने से अफरा तफरी मच गई। घटना इतनी भयावह थी कि उसने पूरी कार को अपनी जद मे ले लिया। हादसा गढ़ी कैंट थाना क्षेत्र के बल्लूपर चौक के समीप हुआ, जिसके बाद आनन- फानन में अग्निशमन और पुलिस विभाग के कर्मचारी पहुंचे। अग्निशमन की गाड़ियों से कार में लगी आग को रोकने के प्रयास किए गए और कड़ी मशक्कत के बाद बमुश्किल आग पर काबू पाया। हालांकि इस घटना में स्विफ्ट कार जलकर खाक हो गई। उधर पुलिस की माने तो घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है और आग कैसे लगी इसकी जांच की जा रही है।

You May Also Like

More From Author

*टॉप- देहरादून* स्लग- मुख्यमंत्री धामी ने जताई नाराजगी कहा अमर्यादित भाषा देश के हित में नहीं एंकर- बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी के मंच पर पीएम मोदी की स्वर्गीय मां के लिए अभद्र भाषा को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बयान दिया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी बिहार और देश के लिए ठीक नहीं है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी की मां के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग राजनीति की मर्यादा का पतन ही नहीं है, भारतीय संस्कृति व नारी सम्मान पर प्रहार है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में जनता इन्हें करारा जवाब देगी। बाइट- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

+ There are no comments

Add yours