देहरादून की जिलाधिकारी सोनिका ने महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में बनाए गए स्ट्रांग रूम का जायजा लिया। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए 24 घंटे अर्धसैनिक बल के जवान तैनात रहते हैं। स्ट्रांग रूम की निगरानी 24 घंटे सीसीटीवी कैमरों से होती है। स्ट्रांग रूम में सामने की तरफ एक कंट्रोल रूम होता है। इस कंट्रोल रूम से सुरक्षा पर नजर रखी जाती है। सुरक्षा के लिए अर्धसैनिक बलों के साथ राज्य पुलिस की भी ड्यूटी लगाई गई है। स्ट्रांग रूम में प्रवेश और निकास के लिए केवल एक ही गेट का उपयोग किया जा रहा है। इसके अलावा अन्य सभी गेट पूरी तरह से बंद रहेंगे। जिलाधिकारी ने स्ट्रांग रूम की सुरक्षा में तैनात अर्धसैनिक बल के अधिकारियों और जवानों को भी सख्त निर्देश दिए। कहा कि स्ट्रांग रूम की थ्री-लेयर सुरक्षा कायम रखना है। वोटों की गिनती के समय ही ईवीएम मशीनें यहां से निकाली जाएंगी।
+ There are no comments
Add yours