उत्तराखंड के आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार पर्वतारोहियों से पूरी सुरक्षा के साथ पर्वतारोहण पर जाने की अपील की है। आपको बता दें कि पिछले दिनों अमेरिका और इंग्लैंड निवासी दो महिला पर्वतारोही चौखम्बा-03 पर्वत (6995 मीटर) में 6015 मीटर की ऊंचाई पर फंस गए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के संज्ञान में जैसे ही यह मामला आया, उन्होंने सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन को तत्काल कार्रवाई कर दोनों पर्वतारोहियों का सुरक्षित रेस्क्यू करने के लिए निर्देश दिए। इसके बाद राज्य सरकार के अनुरोध पर रक्षा मंत्रालय ने अगले दिन यानी 04 अक्तूबर को तड़के ही सरसावा एयर बेस से भारतीय वायु सेना के दो चीता हेलीकॉप्टर रेस्क्यू अभियान के जोशीमठ के लिए रवाना किया। दोनों पर्वतारोहियों को खोजने के लिए ऑपरेशन चलाया गया और काफी मुश्किल के बाद दोनों पर्वतारोहियों को सकुशल ढूंढ कर उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। प्रदेश के आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन ने कहा कि सभी पर्वतारोही अपनी पूरी तैयारी के साथ आएं।
पर्वतारोहियों से अपील पूरी सुरक्षा के साथ जाएं
Posted on by AJAY PANDEY

+ There are no comments
Add yours