- उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव संपन्न होने के बाद अब निर्वाचन आयोग मतदान प्रतिशत को लेकर अपने कैलकुलेशन में जुटा हुआ है। इस बार लोकसभा चुनाव में 2019 के चुनाव की अपेक्षा मतदान का प्रतिशत काफी कम रहा है। ईवीएम को सुरक्षित स्ट्रांग रूम में रख दिया गया है और मतदान के दिन सुबह 8:00 बजे से सभी ईवीएम को स्ट्रांग रूम से बाहर निकाला जाएगा। निर्वाचन आयोग का मानना है कि उनके प्रयासों के मुताबिक ही मतदान हुआ है और आगामी चुनाव में मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के लिए सकारात्मक प्रयास किए जाएंगे। प्रदेश के अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे से हमारे उत्तराखंड ब्यूरो चीफ अजय पाण्डेय ने खास बातचीत की।
+ There are no comments
Add yours