देहरादून पुलिस ने राजधानी देहरादून में भारी बारिश के चलते लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। बरसाती सीजन को देखते हुए एसएसपी देहरादून ने सभी थाना प्रभारियों को किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए पुलिस टीमों को आपदा राहत उपकरणों के साथ तैयार रहने को कहा है। सभी थाना क्षेत्रों में नदियों के किनारे रहने वाले लोगों को बरसात के दौरान सतर्क रहने के लिए अवगत कराने के निर्देश दिये गए हैं। देर शाम से राजधानी में लगातार हो रही भारी बरसात के कारण नदी और नालों का जल स्तर बढ़ने पर पुलिस द्वारा लगातार नदी और नालों के किनारे जाकर लोगों को लाउड स्पीकर के माध्यम से सतर्क रहने तथा नदी और नालों के पास न जाने के लिए अलर्ट किया जा रहा है।
+ There are no comments
Add yours