सचिवालय कार्मिकों को मुख्य सचिव ने दिलाई मतदान की शपथ

 

लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के लिए चुनाव आयोग मतदाताओं को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। सोमवार को मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय के अफसरों जिनमे प्रमुख सचिव, सचिव, अपर सचिव, उप सचिव, आईजी और सभी कार्मिकों को लोकसभा चुनाव में मतदान करने की सामूहिक रूप से शपथ दिलाई। इस दौरान प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी, अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी मौजूद रहे। मतदाता शपथ ग्रहण समारोह की मुख्य अतिथि मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में सभी कार्मिकों को मतदान के लिए जागरूक करते हुए शपथ दिलाई गई है। उन्होंने कहा कि सचिवालय के सभी कार्मिक 19 अप्रैल को अपने मतदान का प्रयोग जरूर करेगें, क्योंकि यह उनका कर्तव्य ही नहीं अधिकार भी है। वहीं उन्होंने यह भी कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव की अपेक्षा इस बार लोकसभा चुनाव में मत प्रतिशत भी बढ़ेगा जिसके लिए निर्वाचन आयोग पूरी कोशिश कर रहा है।

You May Also Like

More From Author

*टॉप- देहरादून* स्लग- मुख्यमंत्री धामी ने जताई नाराजगी कहा अमर्यादित भाषा देश के हित में नहीं एंकर- बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी के मंच पर पीएम मोदी की स्वर्गीय मां के लिए अभद्र भाषा को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बयान दिया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी बिहार और देश के लिए ठीक नहीं है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी की मां के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग राजनीति की मर्यादा का पतन ही नहीं है, भारतीय संस्कृति व नारी सम्मान पर प्रहार है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में जनता इन्हें करारा जवाब देगी। बाइट- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

+ There are no comments

Add yours