पुलिस का सत्यापन अभियान, किरायदारों का सत्यापन न कराए जाने पर मकान मालिकों पर जुर्माना

राजधानी देहरादून में मकान मालिकों द्वारा किरायदारों का सत्यापन न कराए जाने पर देहरादून पुलिस एक्शन मोड में काम कर रही है। जिसके चलते दून पुलिस ने सत्यापन अभियान चलाकर ऐसे मकान मालिकों का चालान किया है। वहीं इस बात पर देहरादून के एसएसपी अजय सिंह ने कहा कि लगातार 15 दिनों तक इस अभियान को हमने चलाया था, जिसमें 1677 मकान मालिकों पर चालानी कार्यवाही की गई है। साथ ही उन्होंने कहा कि इसमें कुल एक करोड़ 66 लाख रूपए का जुर्माना वसूला गया। उन्होंने कहा कि हमें लगभग 900 से ज्यादा ऐसे लोग भी मिले थे जो अपने ज़रूरी दस्तावेज़ मौके पर नहीं दिखा पाए थे, जिसकी वजह से उनके जिले के स्थानीय थाने उनका सत्यापन किए जाने के लिए कहा है।

You May Also Like

More From Author

*टॉप- देहरादून* स्लग- मुख्यमंत्री धामी ने जताई नाराजगी कहा अमर्यादित भाषा देश के हित में नहीं एंकर- बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी के मंच पर पीएम मोदी की स्वर्गीय मां के लिए अभद्र भाषा को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बयान दिया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी बिहार और देश के लिए ठीक नहीं है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी की मां के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग राजनीति की मर्यादा का पतन ही नहीं है, भारतीय संस्कृति व नारी सम्मान पर प्रहार है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में जनता इन्हें करारा जवाब देगी। बाइट- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

+ There are no comments

Add yours