मॉडल बूथ को लेकर अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने दी जानकारी

– लोकसभा चुनाव के दौरान उत्तराखंड के सभी जिलों में निर्वाचन आयोग ने मॉडल बूथ बनाने के निर्देश दिए थे, जिसके तहत प्रदेश में तीन तरह के मॉडल बूथ तैयार किए जा रहे हैं। पूरे प्रदेश में महिला कार्मिकों द्वारा संचालित 85 बूथ बनाए गए हैं। 44 बूथ युवाओं द्वारा संचालित किए जाएंगे। 70 बूथ ऐसे होंगे जो दिव्यांग कर्मियों द्वारा संचालित किए जाएंगे। मॉडल बूथ बनाने के लिए एसबीआई बैंक और पंजाब नेशनल बैंक सीएसआर के माध्यम से सहयोग कर रहे हैं। इस बार निर्वाचन के दौरान विभाग द्वारा इस्तेमाल सभी वाहनों में जीपीएस ट्रैकिंग सिस्टम इस्तेमाल किया जाना है, जिसके लिए 10 हजार से ज्यादा वाहनों में जीपीएस सिस्टम लगाया जा रहा है। वहीं राज्य में 85 वर्ष से ज्यादा के मतदाताओं के लिए चलाए जा रहे वोटिंग अभियान के तहत अब तक 9993 मतदाताओं में से 6761 मतदाता वोट कर चुके हैं,।जबकि यह अभियान 10 अप्रैल शाम 5 बजे तक चलाया जाएगा।

You May Also Like

More From Author

*टॉप- देहरादून* स्लग- मुख्यमंत्री धामी ने जताई नाराजगी कहा अमर्यादित भाषा देश के हित में नहीं एंकर- बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी के मंच पर पीएम मोदी की स्वर्गीय मां के लिए अभद्र भाषा को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बयान दिया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी बिहार और देश के लिए ठीक नहीं है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी की मां के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग राजनीति की मर्यादा का पतन ही नहीं है, भारतीय संस्कृति व नारी सम्मान पर प्रहार है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में जनता इन्हें करारा जवाब देगी। बाइट- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

+ There are no comments

Add yours