नानकमत्ता गुरूद्वारे के डेरा प्रमुख तरसेम सिंह की हत्या का मामला
नानकमत्ता गुरूद्वारे के डेरा प्रमुख तरसेम सिंह की हत्या के मामले में एक आरोपी को एसटीएफ उत्तराखंड और हरिद्वार पुलिस ने हरिद्वार के भगवानपुर क्षेत्र में एनकाउंटर कर ढेर कर दिया है। मारा गया बदमाश अमरजीत सिंह एक लाख का इनामी बदमाश था। हरिद्वार के भगवानपुर क्षेत्र में हुए एनकाउंटर को लेकर कर उत्तराखंड के डीजीपी अभिनव कुमार ने मीडिया को जानकारी दी। डीजीपी ने कहा कि तरसेम सिंह की हत्या एक षड़यंत्र के तहत की गई। पूरे मामले में 11 लोग प्रकाश में आए थे। दो आरोपियों ने बाबा तरसेम सिंह की गोली मार कर हत्या की थी और 7 षड़यंत्रकारी अब तक गिरफ्तार हो चुके हैं अन्य 3 और लोगों की तलाश जारी है। डीजीपी अभिनव कुमार ने कहा कि तरसेम सिंह की हत्या की इन्वेस्टीगेशन नज़ीर पेश करने का काम करेगी। हत्या के कारणों को जानने के लिए पुलिस सभी संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कर रही है। इस हत्या के पीछे कई नामी गिरामी चेहरों के होने की भी सम्भावना जताई जा रही है। महत्वपूर्ण बात ये है कि जिन दो व्यक्तियों ने तरसेम सिंह की हत्या की वो दोनों सुपारी किलर के रूप में काम किया करते थे। इसमें से एक एनकाउंटर में मारा गया और दूसरा आरोपी अभी भी फरार है। इसमें गोल्डी बरार और लौरेन्स बिश्नोई गैंग के भी शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।
+ There are no comments
Add yours