भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य ने कांग्रेस पर अनुसूचित जाति जनजाति के लोगों को धोखा देने का आरोप लगाया है। देहरादून में उन्होंने प्रेस वार्ता कर कहा कि देश में सबसे ज्यादा कार्यकाल कांग्रेस का रहा, इसके बावजूद ना तो देश के गरीबों की हालत सुधार पाई और ना ही अनुसूचित जाति जनजाति के लोगों की। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में देश में पहली बार 14 अनुसूचित जाति के केंद्रीय मंत्री बने और चार राज्यपाल इसी वर्ग से आए। देश की प्रथम नागरिक के रूप में मोदी सरकार ने एक आदिवासी महिला के नाम को आगे किया। उन्होंने कहा कि बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के नाम पर कांग्रेस हमेशा अनुसूचित जाति जनजाति के लोगों को धोखा देती आई है।
कांग्रेस पर बीजेपी ने अनुसूचित जाति जनजाति के लोगों को धोखा देने का लगाया आरोप
Posted on by AJAY PANDEY

+ There are no comments
Add yours