उत्तराखंड सरकार ने भाजपा नेताओं को सौंपे दायित्व

0 min read

उत्तराखंड में लंबे समय से सरकार में दायित्व पाने का इंतजार कर रहे भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को सरकार ने नई जिम्मेदारी सौंप दी है। इस कड़ी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश के बाद बीजेपी के 14 नेताओं को बोर्ड, निगम और परिषदों के खाली पदों पर दायित्व सौंपे गए हैं। इनमें गढ़वाल के 8 और कुमाऊं के 6 नेता शामिल हैं। बीजेपी नेताओं की इस लिस्ट के साथ ही राज्य में दायित्वधारियों की संख्या बढ़कर 83 हो गई है।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि बीजेपी में देश, काल, समय और परिस्थितियों के हिसाब से निर्णय लिए जाते हैं। सीएम धामी ने कहा कि जब लोग पूछते थे कि मंत्रिमंडल का विस्तार कब होगा बीजेपी नेताओं को दायित्व कब दिए जाएंगे।

धामी सरकार ने 14 भाजपा नेताओं को विभिन्न आयोगों, परिषदों और समितियों में दायित्व सौंपे है

कुलदीप सुटोला को राज्य स्तरीय खेल परिषद के अध्यक्ष

ध्रुव रौतेला को मीडिया सलाहकार समिति का उपाध्यक्ष

हरिप्रिया जोशी को उत्तराखंड राज्य महिला आयोग

विनोद सुयाल को उत्तराखंड युवा कल्याण सलाहकार परिषद

मुकेश महराना को चाय विकास सलाहकार परिषद

चारु कोठारी को राज्य निर्माण आंदोलनकारी सम्मान परिषद

प्रेम सिंह राणा को जनजाति आयोग

खेम सिंह चौहान को ओबीसी आयोग कल्याण परिषद

सोना सजवाण को जड़ी बूटी सलाहकार समिति

गोविंद पिलखवात को हथकरघा एवं हस्तशिल्प विकास परिषद

बलजीत सोनी को।उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक आयोग

सीमा चौहान को मत्स्य विकास प्राधिकरण

भावना मेहरा को आवास सलाहकार परिषद का उपाध्यक्ष

अशोक वर्मा को राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण परिषद का उपाध्यक्ष

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours