उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश अग्रवाल के बीजेपी में शामिल होने पर पूर्व सीएम हरीश रावत ने कटाक्ष किया है। हरीश रावत ने कहा कि ‘ कुछ तो रही होगी मजबूरियां ऐसे ही कोई बेवफा नहीं होता’। बीजेपी में शामिल होने वाले नेताओं को lहरीश रावत ने अपनी शुभकामनाएं दी हैं और कहा कि अगर कभी वो बीजेपी से निराश हो तो अकेले में रोना हमारे पास मत आना। हरीश रावत के इस बयान की भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने आलोचना की है और कहा है कि बीजेपी में व्यक्ति बड़ा नहीं बल्कि पार्टी बड़ी होती है। हरीश रावत अगर कांग्रेस नेताओं के ऊपर एहसान की बात करते हैं तो यह उचित नहीं है।
+ There are no comments
Add yours