उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश अग्रवाल बीजेपी में शामिल

 

उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश अग्रवाल बीजेपी में शामिल

उत्तराखंड कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश अग्रवाल ने समर्थको संग बीजेपी का दामन थाम लिया है। बीजेपी प्रदेश मुख्यालय में दिनेश अग्रवाल को जॉइनिंग कराने के लिए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत, पूर्व सीएम रमेश पोखरियाल निशंक, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल और मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल मौजूद रहे। दिनेश अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विकास कार्यों से प्रभावित होकर उन्होंने बीजेपी ज्वाइन की है। वहीं बीजेपी अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और पूर्व सीएम निशंक, पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत ने उनका बीजेपी में स्वागत किया। वही आप धरमपुर के विधायक विनोद चमोली ने कहा कि हम सिर्फ प्रतिद्वंद्वी नहीं है दिनेश अग्रवाल मेरे बड़े भाई हैं और हम अलग-अलग दलों से एक ही विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे थे हमारे बीच संबंध अब और मजबूत होंगे।

You May Also Like

More From Author

*टॉप- देहरादून* स्लग- मुख्यमंत्री धामी ने जताई नाराजगी कहा अमर्यादित भाषा देश के हित में नहीं एंकर- बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी के मंच पर पीएम मोदी की स्वर्गीय मां के लिए अभद्र भाषा को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बयान दिया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी बिहार और देश के लिए ठीक नहीं है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी की मां के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग राजनीति की मर्यादा का पतन ही नहीं है, भारतीय संस्कृति व नारी सम्मान पर प्रहार है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में जनता इन्हें करारा जवाब देगी। बाइट- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

+ There are no comments

Add yours